हरिद्वार पुलिस के 35 जांबाज बने ‘स्टार ऑफ द मंथ’, एसएसपी ने पहला सैनिक सम्मेलन लेकर थपथपाई पीठ

संजू पुरोहित संपादक

एसएसपी नवनीत सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में अपना पहला सैनिक सम्मेलन लेते हुए अनुशासन और पारदर्शिता का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान पूरे जिले से मात्र दो पुलिसकर्मियों की समस्याएं सामने आने पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे जमीनी हकीकत से परे बताया। उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि वे सम्मेलन से पूर्व अनिवार्य रूप से गोष्ठी कर अधीनस्थों की वास्तविक समस्याओं को जानें और गंभीर कठिनाइयों से जूझ रहे कर्मचारियों को सीधे उनके समक्ष लाएं ताकि समय पर समाधान हो सके।

सम्मेलन के अंत में एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 जवानों को सम्मानित किया, जिसमें 30 को ‘मैन ऑफ द मंथ’ और 5 महिला कर्मियों को ‘वुमन ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, रचना रानी, पवन नौटियाल सहित होमगार्ड और पीआरडी जवान भी शामिल रहे, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुहावने मौसम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    टनकपुर-चंपावत मेले में उमंग और उल्लास, प्रशासन मुस्तैद तीर्थ यात्रियों को हर सुविधा देने का प्रयास। मां पूर्णागिरि धाम में चल रहे प्रसिद्ध मेले में इन दिनों आस्था का जनसैलाब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *