शाब्बाश पल्लवी

बात भले ही एक दो साल पुरानी है, लेकिन कुछ उदाहरण, कुछ सीख व कुछ अच्छी बातें कभी पुरानी नहीं होती और वैसे भी हमें ऐसी बातों से हमेशा सीख लेनी चाहिए जो समाज के समक्ष उदाहरण पेश करती हैं।

साउथ की ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी एक समय बहुत चर्चा में रही थी। इस चर्चा का कारण है कि उन्होंने 2 करोड़ के फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर दिया है। साईं पल्लवी ने कहा था कि मैंने एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए 2 करोड़ रुपये के ऑफर इसलिए ठुकरा दिया कि वह भारतीय हैं और उनका रंग सही है।

साईं पल्लवी

इसके साथ ही कहा कि इस तरह के विज्ञापन लोगों और खासकर महिलाओं को गलत संदेश देते हैं, इसलिए वो ऐसे किसी भी कैंपेन में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं।

यह उन एक्टर्स के लिए सीख है जो मात्र पैसों के लिए गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, शराब, कॉक आदि का विज्ञापन करते हैं। उन्हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं कि उनकी नकल करके बाल बुद्धि पर कितना ग़लत असर पड़ता है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *