पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व

शनिवार की सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन गेट  विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। पार्क की मोतीचूर, चीला, रानीपुर व मोहंड रेंज अपने वन्यजीव पर्यटन के लिये विख्यात है। मोतीचूर रेंज में शनिवार सुबह विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल व वार्डन सवहीं, चीला रेंज में वार्डन चित्रांजलि नेगी, रेंज अधिकारी बीडी तिवारी व रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने चीला पर्यटन मार्ग को खोला।

पार्क की मोतीचूर रेंज में पंहुचने वाले पर्यटको के लिए इस बार नए रिसेप्सन सेंटर का निर्माण किया गया है। साथ ही पर्यटको की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए।रिता भट्ट ने रिबन काट कर पर्यटक सीजन की शुरुआत की।वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए पार्क प्रशासन ने प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल के अनुसार भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी से 600, भारतीय वाहन से 250, विदेशी वाहन से 500 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। छात्रों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

वन विश्राम भवन में ठहरने का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। व्यावसायिक कैमरा शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में डग्गामार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यटकों को वन्यजीवों का दीदार करने के लिए जिन वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिली है उनका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। टैक्सी नंबर और रजिस्टर्ड वाहन ही पर्यटकों को जंगल सफारी करा सकेंगे।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *