युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिया स्वच्छ चम्पावत का संदेश

संजू पुरोहित संपादक

जनपद के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मानेश्वर से तिलौन तक सड़क किनारे फैले प्लास्टिक रैपर एवं अन्य कूड़े-कचरे को साफ करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग करते हुए साफ-सफाई में सक्रिय सहभागिता की। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प ले, तो जनपद चम्पावत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। अभियान के अंत में क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें तथा ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि चम्पावत स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श जनपद बन सके।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि धाम यात्रा को लेकर डीएम का पैदल रात्रि निरीक्षण, सुरक्षा से स्वच्छता तक दिए सख्त निर्देश।

    संजू पुरोहित संपादक आगामी 27 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार…

    ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का दिया संदेश

    संजू पुरोहित संपादक भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *