फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रही बांग्लादेशी महिला और उसका मददगार गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला सहेला बेगम और उसके मददगार छत्तीसगढ़ निवासी श्यामदास को धर दबोचा है। वैष्णवी एन्क्लेव के पास से पकड़ी गई आरोपी महिला सहेला बेगम मूल रूप से कुमीला (बांग्लादेश) की निवासी है, जो वर्ष 2023 में भारत आने के बाद स्टे अवधि समाप्त होने पर भी नाम बदलकर छिपकर रह रही थी।

जांच में खुलासा हुआ कि श्यामदास की मदद से महिला ने न केवल फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाए, बल्कि अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मैरिज सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिए थे। पुलिस ने महिला के कब्जे से बांग्लादेशी मूल का पासपोर्ट व नेशनल आईडी कार्ड के साथ-साथ तमाम फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कप्तान द्वारा टीम की पीठ थपथपाने के साथ ही मामले की गहराई से पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    गंगा दशहरा स्नान को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रमुख स्थलों पर जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात

    गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर दिनांक 25 मई 2026 (सोमवार) को हरिद्वार में आयोजित होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी…

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *