महिला से बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में पंचायती धर्मशाला के पास आज बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा एक बुजुर्ग महिला की झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट ली गई है।

जिसके बाद नकाबपोश दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब हो जाते है। सोने की चेन लूटने की यह घटना जैन मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जिसका एक विडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में बाइक सवार दो बदमाश दिखाई रहे है।

जिनमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर महिला के पास जाता है और झपट्टा मारकर चेन लूट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है।

जिसके बाद आज बुधवार को करीब सात बजे पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली जाती है।

 

बता दे की मंजू जैन नाम की एक महिला अपने पति के साथ आज पंचायती धर्मशाला के पास स्थित जैन मंदिर में पूजा के लिए गई थी।

मंदिर के बाहर पहुंचने पर महिला स्कूटी से उतर जाती है। तभी बाइक सवार दो बदमाश महिला की चेन झपट्टा मार कर लूट लेते है।

जिसके बाद बदमाश फरार हो जाते है। सोने की चेन लूटने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक विडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो जाता है।

विडियो में महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर जैन मंदिर के बाहर आती हुई दिखाई देती है। पति-पत्नी के पीछे बाइक पर सवार दो बदमाश भी दिखाई दे रहे है।

महिला मंदिर की ओर बढ़ती है तभी बाइक चला रहा एक बदमाश अचानक बाइक से उतरता है और महिला के पीछे जाता है। जबकि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश बाइक को स्टार्ट रखता है।

तभी एक बदमाश के द्वारा महिला की सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली जाती है। जिसके बाद बदमाश फरार हो जाते है।

महिला के पति अभी तक अपनी स्कूटी भी खड़ी नहीं कर पाए थे। कुछ ही सेकंड में बाइक सवार लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। सोने की चेन की कीमत करीब पांच लाख रूपये बताई गई है।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों की काफी तलाश की।

लेकिन दोनों बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *