दारमा और व्यास घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी के बाद जिले के तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट आई है। जिले के मुनस्यारी में जोहार घाटी, धारचूला में दारमा और व्यास घाटियों में पंचाचूली, छिपलाकेदार, हंसलिंग, ओम पर्वत, ज्योलिंगकांग, सीपू, नाभीढांग, दातू आदि क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई जिससे चोटियां चांदी सी चमकने लगी हैं।

जिले में दो दिन हुई बारिश के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो गई है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई धारचूला और मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात हुआ। सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नागिनीधुरा चोटियों और मल्ला जोहार के रिलकोट और चीन सीमा से सटे धारचूला की दारमा व व्यास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ओम पर्वत पर बर्फबारी से इसका सौंदर्य निखर गया है। पंचाचूली की चोटियों पर बर्फबारी से मुनस्यारी पहुंचे. पर्यटकों के चेहरे खिले नजर आए। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।  सीमांत क्षेत्र धारचूला के चीन सीमा से सटे दारमा और व्यास घाटी के 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में सीजन का पहली बर्फबारी हुई।

करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। टूर ऑपरेटर मनीष रावल ने बतायाकि व्यास घाटी के नाभीढांग क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। दांतू के होम स्टे संचालक अभिराज दताल ने बताया कि सोमवार देर रात से शुरू बर्फबारी और हल्की बारिश मंगलवार देर रात्रि तक जारी रही। जिससे पूरे इलाके में ठंड का प्रकोप बढ गया है।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *