पुश्तैनी चरागाह भूमि की रक्षा के लिए एकजुट हुए ग्रामीण

कोटद्वार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामड़ी के तोक ग्राम कैलाखर की चारागाह की भूमि को बाहरी लोगों को बेचने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। कहा कि इसकी जांच की जानी चाहिए। मंगलवार को ग्राम कैलाखर के लोग तहसील पहुंचे और उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वे पुश्तों से उक्त भूमि पर अपने पशुओं का चुगान करते आए हैं, लेकिन वर्तमान में एक स्थानीय व्यक्ति उक्त भूमि को बाहरी लोगों को बेचने का प्रयास कर रहा है, इस संबध में बाहरी व्यक्ति उक्त भूमि का निरीक्षण भी कर चुके हैं। कहा कि चरागाह की भूमि को बाहरी लोगों को बेचने से उनके समक्ष पशुओं के चराने का संकट पैदा हो सकता है।

इसलिए उक्त भूमि को क्रय होने से बचाना आवश्यक है। ज्ञापन में उपजिलाधिकारी से भूमि का निरीक्षण करवाकर बिक्री से रोकने की मांग की गई है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय सिंह, नवीन रावत, मनोज कुमार, विजेंद्र कुमार, राम अवतार सिंह, ताजबर सिंह, भगत सिंह और केशर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *