UTTARAKHAND NEWS निःशुल्क वाहन सेवा 01 वाहन से जनपद में वाहन सेवा प्रारम्भ की गई है : जिलाधिकारी

UTTARAKHAND NEWS बी0डी0 पाण्डेय जिला चिकित्सालय से बेस चिकित्सालय तक अति आवश्यकीय सेवा केवल मरीजों के इलाज हेतु निःशुल्क वाहन सेवा को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव एवम् मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND NEWS

बी0डी0 पाण्डेय जिला चिकित्सालय से बेस चिकित्सालय तक अति आवश्यकीय सेवा केवल मरीजों के इलाज हेतु निःशुल्क वाहन सेवा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनटाइड फण्ड से 05 लाख रुपए की धनराशि दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी शुरुआत में 01 वाहन से जनपद में निःशुल्क वाहन सेवा प्रारम्भ की गई है, आगे भी इसमें इजाफा करते हुई 02 –03 निःशुल्क वाहन और चलाए जाएंगे।

UTTARAKHAND NEWS

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बी0 डी0 पाण्डेय चिकित्सालय में नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण कर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ0 जे0 बी0 नबियाल से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के प्रवेश द्वार से इमरजेंसी द्वार तक मरीजों की सुविधा हेतु सैड निर्माण करने के निर्देश दिए।

UTTARAKHAND NEWS

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि उक्त भवन में रैम्प निर्माण, टिकट खिड़की को सुलभ बनाने आदि आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नकल पर रहेगी जीरो टॉलरेंस

    डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी-जैमर से लेकर यातायात व्यवस्था तक की गहन समीक्षा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने…

    कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है

    आपरेशन प्रहार, वारंटी गिरफ्तार कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *