भेल रानीपुर में यूनियन बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, कई साथियों ने ली सदस्यता

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन कार्यालय, 161 टाइप-3, सेक्टर-1, भेल रानीपुर में मंगलवार सायं 4 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूनियन अध्यक्ष श्री रामयश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करना तथा यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर नए सदस्यों को संगठन से जोड़ना रहा।

बैठक का संचालन यूनियन के महामंत्री श्री विकास सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने यूनियन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी सदस्यों को परिवार की तरह सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भेल की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन पर प्रभावी दबाव बनाया जाएगा।

बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी कई अहम समस्याओं को उठाया गया, जिनमें छुट्टी अथवा रविवार को कार्य पर बुलाए जाने पर ओवरटाइम (ओटी) का भुगतान, इंसेंटिव में सुधार, उपनगरीय क्षेत्रों में मेंटिनेंस व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा जल आपूर्ति में आ रही बाधाओं से निजात दिलाना प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यूनियन अध्यक्ष श्री रामयश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को जारी रखने के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने भेल में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और नियमित बनाए रखने की मांग उठाई, जिससे कर्मचारियों के बच्चों को भी भविष्य में रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश में निफ्टू (NIFTU) का विस्तार तेजी से हो रहा है और भेल में भी कई यूनियनें इससे जुड़ रही हैं, जिससे कर्मचारियों की आवाज को और मजबूती मिल रही है।

बैठक के दौरान कई कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से समीउद्दीन, शिव पुंडीर, सुरेश चंद्र, विजय मलिक, दीपक, प्रवीण कुमार, अनिल शर्मा (सभी ब्लॉक-1), सलीम (ब्लॉक-4) एवं अनिल (ब्लॉक-3) शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त बैठक में मार्कंडेय सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, विजय कुमार, भगत रावत, बलवीर रावत, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश, रामलाल प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा ।

    आमंत्रण पत्र जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया…

    हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान, कई अवैध कब्जे हटाए

    जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *