हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान, कई अवैध कब्जे हटाए

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह की पाली में सिंह द्वार से शंकर आश्रम तक व्यापक कार्रवाई की गई।

इस दौरान 5 अवैध ठेलियों को नष्ट किया गया तथा 6 ठेलियों को जब्त किया गया। साथ ही शंकर आश्रम रोड पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर की पाली में नगर निगम द्वारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जहां 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

ये अतिक्रमण नालियों के ऊपर एवं सार्वजनिक सड़क पर किए गए थे। इसके अतिरिक्त 4 खोखे और 10 ठेलियों को भी नष्ट किया गया, जो सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए थे। इसके अलावा सरकारी महिला अस्पताल के आसपास का अतिक्रमण भी खाली करवाया गया।

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, अतिक्रमण सहायक श्री आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा बताया गया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *