डाम कोठी में उठी संविदा कर्मियों की आवाज, यूनियन नेताओं ने रखी मांगें

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना डाम कोठी पहुंचे। यहां उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की समस्याएं सुनीं। लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने, तथा हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने संबंधी शासनादेश के बावजूद नगर निगम हरिद्वार में लेखा विभाग द्वारा उत्पन्न अवरोध जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

मकवाना ने आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों पर शीघ्र ही सचिवालय में यूनियन प्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। इस दौरान मोर्चा मुख्य संयोजक श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर, संयोजक राजेन्द्र श्रमिक व प्रवीण तेश्वर, आत्माराम बेनीवाल, नानक चंद पीवाल, मनोज छाछर, सलेकचंद, राजेश खैरवाल, कुलदीप कांगड़ा, प्रवीण कुमार, लोकेश चौटाला, सुनील कुमार, सोनू, दीपक आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *