जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी/रिफिलिंग करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त की गिरफ्तार व वाहन किया गया जब्त

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली/ रिफिलिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक द्वारा आज रावली महदूद क्षेत्र में घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए 10 सिलेंडर जब्त किए गए, जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत की गई तथा एक वाहन जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया।

उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की पुलिस मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का शिक्षा निदेशालय पर हुंकार प्रदर्शन, 8 जून को महारैली का ऐलान

    उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे चरण में आज प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय देहरादून में विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *