लैब की लापरवाही से बड़ा हादसा, दो छात्राएं झुलसीं

राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में प्रैक्टिकल के दौरान लैब में आग भड़कने से फार्मेसी की दो छात्राएं झुलस गईं। जबकि, धुएं से एक अन्य छात्र की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से 30 फीसदी झुलसी एक छात्रा को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे का कारण लैब में स्पिरिट लैंप से ज्यादा मात्रा में इथेनॉल फ्यूल गिरना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में पहली बार फार्मेसी पढ़ाई जा रही है। छात्रों का लैब में प्रैक्टिकल चल रहा था। जहां तीन छात्र-छात्राएं प्रियंका ओली, सिमरन दिगारी और निखिल कुमार एक ग्रुप में प्रैक्टिकल कर रहे थे। तभी एक छात्रा ने स्पिरिट लैंप में इथेनॉल फ्यूल डाला तो अचानक आग भड़क उठी।

आग से प्रियंका और सिमरन झुलस गईं। जबकि, मुंह में धुंआ घुसने से निखिल की तबीयत बिगड़ गई। जिससे लैब में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार नरियाल आनन-फानन में तीनों को कार से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

हादसे में झुलसी छात्राओं में से प्रियंका ओली की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जिस पर जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा प्रियंका को परिजन हायर सेंटर ले गए।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *