जनपद के कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में पं. गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के 138 वी जयंती जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पंत जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने पहले पंत पार्क पहुंचकर पंत जी को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्प माला एवं  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता एवं समाज सुधारक थे, जिनकी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिलाधिकारी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से  स्नातक और विधि की डिग्री हासिल की तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज के दिनों से ही वह राजनीति में सक्रिय हो गए थे तथा गोपाल कृष्ण गोखले जैसे नेताओं से प्रभावित हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंत जी के आधुनिक भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना है तथा समाज के अंतिम छोर में निवासरत व्यक्तियों  तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है तथा इस दिशा में सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे की प्रदेश एवं जनपद विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।
जनपद में सभी कार्यालयो एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम नंदकुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  पी आर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *