150 मीटर दूर खड़ी दमकल में नहीं था पानी, लोहाघाट से मंगानी पड़ी फायर ब्रिगेड।

जिले के डणा कुलेठी गांव और लोहाघाट क्षेत्र में आग ने भारी तबाही मचाई। डणा कुलेठी गांव में एक दो मंजिला मकान भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह राख के ढेर में तब्दील हो गया, जबकि लोहाघाट के पाटन गांव में एक गौशाला आग में जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीण द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल वाहन भी पहुंच गया था लेकिन सड़क न होने के कारण वह अपनी सेवाएं नहीं दे पाया।

बहरहाल दो परिवारों को अपनी गौशाला, घास एवं गाय का चारा व संतुलित पशु आहार जलकर राख हो गया। उधर डणां कुलेठी गांव में सबसे हैरान करने वाली स्थिति उस समय सामने आई जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मौजूद होने के बावजूद समय पर आग बुझाने में नाकाम रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल वाहन में पानी बहुत कम था, जिसके चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालात ऐसे बने कि 14 किलोमीटर दूर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की सेवाएं लेनी पड़ीं, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया गया।

डणां कुलेठी गांव में आग ने उस समय विकराल रूप ले लिया जब मौके पर रखे दो गैस सिलेंडर फट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता और संसाधनों की कमी के कारण सभी प्रयास विफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही अपर जिला अधिकारी के.एन. गोस्वामी, तहसीलदार बृजमोहन आर्य और कोतवाल बी.एस. बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृह स्वामी ने बताया कि अचानक लगी आग में उनकी पूरी गृहस्थी और जीवनभर की पूंजी जलकर खाक हो गई। फिलहाल प्रभावित परिवार को ग्रामीणों ने अपने यहां शरण दी है।

  • Related Posts

    सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, एडीएम केएन गोस्वामी रहे मौजूद

    जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की…

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले— यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है।

    मनरेगा योजना के स्वरूप से छेड़छाड़ के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *