बार हॉल में कैरम मुकाबलों का रोमांच जारी खिलाड़ियों ने अगले दौर में बनाई जगह

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति कैरम प्रतियोगिता के चौथे दिन बार हॉल में सिंगल्स एवं डबल्स वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार फिंगर मूव्स और सटीक शॉट्स का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (अधिवक्ता) ने बताया कि डबल्स वर्ग के पहले मुकाबले में तरुण चन्द्रा एवं कैलाश रावत की जोड़ी ने उमेश कांडपाल और गंगा बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया दूसरे मुकाबले में गौरव और मुकेश की जोड़ी ने नमन और प्रशांत की जोड़ी को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई वहीं तीसरे डबल्स मुकाबले में दानिश और मुकेश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल उपसचिव नीरज गोस्वामी कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्य सरिता बिष्ट जया आर्य निर्मल आर्य मो. बिलाल सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *