“हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाला मामले में विजिलेंस करेगी जांच, जल्द होगा खुलासा।”

हरिद्वार भूमि घोटाले की होगी विजिलेंस जांच, 10 अधिकारी निलंबित, सीएम धामी का सख्त रुख

हरिद्वार न्यूज़:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त हिदायतों के तहत नगर निगम हरिद्वार में सामने आए भूमि घोटाले मामले में कड़ा कदम उठाया गया है। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए 10 अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अधिकारियों का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है। इनमें दो IAS और एक PCS अधिकारी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण की जांच सतर्कता विभाग (विजिलेंस) से कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके और सभी दोषियों की पहचान की जा सके।

इसके साथ ही, घोटाले से संबंधित विक्रय पत्र (सेल डीड) को रद्द कर दिया गया है और भूस्वामियों को दिए गए धन की वसूली के आदेश भी जारी किए गए हैं।

सीएम धामी ने तत्कालीन नगर आयुक्त श्री वरुण चौधरी के कार्यकाल के दौरान नगर निगम हरिद्वार में किए गए समस्त कार्यों का विशेष ऑडिट कराने को भी कहा है, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की पूरी तरह जांच की जा सके।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *