जिलाधिकारी ने उचित रेट, गुणवत्ता एवं शुद्धता भोजन मिल सके के संबंध में अधिकारियों से बैठक की

पिथौरागढ ।-जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद में आयोजित हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ में 38 वें राष्ट्रीय खेल के दृष्टिगत होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियो के साथ एक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आवश्यक बैठक लेते हुए उचित रेट, गुणवत्ता एवं शुद्धता भोजन मिल सके इस संबंध में विचार विमर्श वार्तालाप हुई।

जिलाधिकारी ने होटल एसोसिएशन एवं थॉमस कंपनी के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जनपद में खिलाड़ी एवं आने वाले अतिथि गणों को होटल में हीटर, पेयजल, साफ़ बाथरूम,टेबल खाने की शुद्धता के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारिंयो को निर्देश दिया है कि विद्युत, पेयजल निरंतर रूप से सुचारू रहे।

बैठक में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिला अधिकारी यशवीर सिंह,जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, थॉमस ग्रुप के पदाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *