टांडा जंगल में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? पुलिस ने जांच तेज की

रामपुर रोड में टांडा जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना स्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी रुद्रपुर रोड पर टांडा जंगल में हाईवे किनारे एस-बैंड के आगे झाड़ियों में राहगीरों ने एक अज्ञात शव पड़ा देखा। जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच के बाद मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के जज फार्म के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह अपने वाहन से मौके तक पहुंचे होंगे।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या या किसी आपराधिक एंगल से भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *