रफ्तार बनी हादसे की वजह, थार पलटी, दो घायल

देहरादून। शुक्रवार सुबह मसूरी-देहरादून रोड पर चुनाखाला के पास एक तेज रफ्तार थार वाहन पहाड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि  महिंद्रा थार रोड पर पलटी हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि थार मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी, जो चुनाखाला के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर रोड पर ही पलट गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं। उक्त वाहन को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया।

उन्होंने बताया कि घायल अनिकेत आनंद पुत्र अमित कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बेवूसाई डाक बंगला बिहार व ऋषभ कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी चालक नगर बेबुसाई बिहार उम्र 19 मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, खासकर बरसात के मौसम में जब सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *