वेडिंग पॉइंट में अचानक लगी आग, भारी नुकसान से मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे  शहर में आरपीएस स्कूल के निकट शगुन वेडिंग पॉइंट में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में सारा सामान और पांच वाहन जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही ऋषिकेश से दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन भीषण आग को देखने के बाद नरेंद्रनगर और हरिद्वार से पांच दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने बमुशक्लि आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश शगुन वेडिंग पॉइंट में आग लग गई.। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है। फायर विभाग ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल नुकसान की कीमत लाखों रुपए में बताई गई है। बताया जा रहा है कि जब लोगों ने शगुन प्लाजा वेडिंग पॉइंट में आग की लपटें उठती हुई देखी।

आग लगी देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में फायर अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में दो छोटे लोडर, एक पिकअप वाहन, एक कार और एक मोटरसाइकिल जली है। इसके अलावा टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि आग और ज्यादा नहीं फैली, जिससे आसपास की बिल्डिंगों को नुकसान नहीं हुआ। प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ही आग लगना प्रतीत हो रहा है।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *