“‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत छात्रों ने राज्यपाल से की मुलाकात”

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में नुब्रा घाटी के 30 छात्र-छात्राएं एवं 6 शिक्षक शामिल हैं। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आए यह छात्र-छात्राएं पहली बार लद्दाख क्षेत्र से बाहर आकर देहरादून स्थित आईएमए, आरआईएमसी और एफआरआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य बच्चों को देश की विविध संस्कृति, परंपराओं, विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक-आर्थिक परिवेश से परिचित कराना है, ताकि उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके।

राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में पूछा और उन्हें ऊँचे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आत्मविश्वास को सदैव बनाए रखें और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा  कि इस शैक्षिक यात्रा से बच्चों को अनेक नए अनुभव और ज्ञान प्राप्त होंगे, जो उनके भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे।   राज्यपाल ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए इस यात्रा के आयोजन हेतु 1862 लाइट रेजिमेंट के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर 1862 लाइट रेजिमेंट के मेजर पिंटू कुमार, सूबेदार कुंज राम साहू सहित अध्यापकगण महबूब अली, समीरा मेहताब, हजीरा बानो, मेहनाज खातून तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *