राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को दे रही प्राथमिकता

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। ऐसे में निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और राहत तंत्र को और अधिक सक्षम करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर एल.एंड.टी. समूह के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

  • Related Posts

    लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    वन विभाग के तत्वावधान में लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन जागरूकता के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी…

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

    लोहाघाट। रविवार को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और पौराणिक नगरी लोहाघाट पूरी तरह सनातन चेतना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *