कलियर में 5.85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने एक युवक को 5.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एसआई विनोद कुमार गोला टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पीछे एक युवक स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचलर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम पुत्र रहीश निवासी वार्ड 4 पिरान कलियर बताया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक लंढौरा-मंगलौर क्षेत्र से खरीदकर लाया था और उसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अब स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।आरोपी पहले भी वाहन चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल प्रकाश मनराल,होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *