रावली महदूद से सट्टा बुक और नकदी के साथ सिकंदर गिरफ्तार

जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को रंगे हाथों दबोचा है। सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रावली महदूद स्थित पाल मार्केट में दबिश दी, जहाँ सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे आरोपी सिकंदर (मूल निवासी मुजफ्फरनगर, हाल निवासी रावली महदूद) को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा बुक, पैन और ₹1230 की नकदी बरामद की गई है, जिसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे, जिन्होंने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए अपनी मुस्तैदी दिखाई।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज, यात्रा मार्ग की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा

    सीएमओ ने दिए निर्देश, माह के अंत तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों को किया जाए चाक-चौबंद आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

    मनोविज्ञान शोध को बढ़ावा देने के लिए देसंविवि-एनएपीएस के बीच समझौता

    मानसिक स्वास्थ्य और व्यसन अध्ययन पर संयुक्त अनुसंधान व कार्यक्रम होंगे देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस (एनएपीएस) के बीच मनोविज्ञान, व्यसन अध्ययन और मानसिक स्वास्थ्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *