श्यामपुर पुलिस ने बिजनौर और स्थानीय क्षेत्र से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराते हुए दो फरार वारंटियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष द्वारा गठित विशेष टीम ने दबिश देकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी शाहिद उर्फ बिट्टू (धारा 498ए, 506 भादवि) और स्थानीय ग्राम पीली पड़ाव निवासी जगदीश उर्फ दुगल (धारा 420, 406 सहित अन्य संगीन धाराएं) को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया।

माननीय न्यायालय रोशनाबाद द्वारा जारी वारंटों के आधार पर की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद हो रहा है और स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध कर फरार होने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

  • Related Posts

    भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का चाबुक: सड़क घेरे बैठे 52 ठेला संचालकों पर कार्रवाई, वसूला जुर्माना

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े रुख और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिल रहे निर्देशों के बाद भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और संदिग्धों के खिलाफ मोर्चा खोल…

    लक्सर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: एक साथ 08 वारंटी गिरफ्तार

    पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और एसएसपी हरिद्वार द्वारा वांछितों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *