सचिव नाज़िश कलीम व अन्य अधिकारी रहे बैठक में उपस्थित

मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला न्यायालय, पौड़ी गढ़वाल एवं बाह्य न्यायालयों में दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, पैसे लेन देन के मामले, लेबर एवं नियोजन के विवाद, विवाह से सम्बन्धित पति-पत्नी के विवाद, अन्य दीवानी मामले जैसे किरायेदारी, व्यादेश, विनिर्दिष्ट अनुपालन, चैक बाउंस के मामले, मोटर एक्सीडेंट के मुआवजा के मामले, बिजली/पानी के बिलों के मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व के मामले, उपभोक्ता फोरम में लंबित वाद, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद, 138 एन0आई0 एक्ट एवं मोटर वाहन अधिनियम वाद के साथ-साथ बैंकों से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित मामले भी निपटाये जायेंगें।

उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन के प्रयोजन से माननीय जिला जज/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल जी की अध्यक्षता में बैंक मैनेजरों एवं इंश्योरेंस कंपनियों के साथ प्री- लोक अदालत बैठक (प्रथम) आयोजित की गयी।

इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल नाज़िश कलीम, लीड बैंक ऑफिसर मीनाक्षी, प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक देवेश जोशी, प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक अंकुर रावत आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *