एसडीआरएफ टीम ने थाना सल्ट व देघाट के पुलिस जवानों, होमगार्डों को सिखाया आपदा से निपटने का कौशल

एसडीआरएफ टीम ने थाना सल्ट व देघाट पुलिस व होमगार्ड जवानो को  आपदा से निपटने का कौशल सिखाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा  अल्मोड़ा द्वारा आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। ।साथ  ही संबंधितों को जवानों के लिए आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस क्रम मे एसडीआरएफ सरिया पानी टीम द्वारा थाना सल्ट व देघाट के जवानों, होमगार्डों को आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाये गये, और आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही आपदा प्रबन्धन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने की कार्यवाही बतायी गयी।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *