सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य जारी

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए रोमांच का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस वर्ष का पर्यटन सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जिसकी शुरुआत सबसे पहले बिजरानी जोन से की जाएगी। मानसून के बाद हर साल की तरह इस बार भी पार्क प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बार बारिश सामान्य से अधिक हुई, जिससे कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। इसीलिए पार्क प्रशासन की टीमें लगातार सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य में लगी हुई हैं, ताकि 15 अक्टूबर से पहले सभी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाए जा सकें।

डॉ. बडोला ने बताया कि जंगल के अंदर की सड़कों को एक साथ दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। उनका प्रयास है कि सीजन की शुरुआत में ही पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि पार्क के सभी जोनों में रेस्ट हाउसों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन सबसे लोकप्रिय पर्यटन जोनों में से एक माना जाता है, जहां हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। बिजरानी जोन का परिदृश्य हर मौसम में अलग-अलग रूप दिखाता है। घने साल वन, घास के मैदान और जल स्रोतों के कारण यह क्षेत्र टाइगर दर्शन (ेपहीजपदह) के लिए प्रसिद्ध है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *