जसपाल खिल्लन व जवाहर सिंह राय के सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जसपाल खिल्लन व मुख्य प्रबंधक जवाहर सिंह राय  के सेवानिवृति के कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौका नव वर्ष का था, जश्न का माहौल था, फिर भी सबकी आँखे नम हो गई।

शिवालिक नगर के एक होटल में हुए विदाई कार्यक्रम में सबने वरिष्ठ प्रबंधक खिल्लन व मुख्य प्रबंधक जवाहर को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में बहुत पुरानी यादों को ताजा किया गया।

दोनों ने पुराने किस्सों के साथ अपने पंजाब नेशनल बैंक को सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इस नौकरी में सुख और शांति के अलावा परिवार जैसा माहौल मिला है और हमेशा से ही मान सम्मान मिलता रहा है, वो जीवन भर नहीं भुलाया जा सकता।

मण्डल प्रमुख रविन्द्र कुमार ने कहा कि आप दोनों के अच्छे व्यवहार व कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उपमण्डल प्रमुख राजेश शर्मा ने कहा की आपके साथ परिवार जैसा अनुभव रहा है। एम सी सी हेड मनीष कश्यप ने कहा कि सभी के साथ मिलकर ही हमारे बैंक का विकास हुआ है।

जसपाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती मीनू खिल्लन ने कहा कि इन्होंने माता पिता की सेवा व परिवार के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। शहर से बाहर न जाना पड़े इसलिए इन्होंने प्रमोशन नहीं लिया। खिल्लन जी अपने बच्चों तान्या, तनीषा की पढ़ाई व अपने सुन्दर जीवन का पूर्ण श्रेय अपनी धर्मपत्नी को देते हैं।

उपस्थित हुए लोगों में बड़े भाई धर्मपाल खिल्लन, श्रीमती शारदा खिल्लन, परम मित्रों में डॉ० दिनेश नीता सिंह , उद्योगपति पंकज प्रियंका सेठी , डॉ० यतीन्द्र गरिमा नागयान, अनिल रेनू सेतिया, पवन सुलोचना अरोड़ा एस डी ओ, सर्किल हेड पी एन बी, मुख्य प्रबंधक पुरुषोत्तम प्रसाद, आनंद राय, कृष्ण कुमार, राज कुमार, अतुल मोहन गुप्ता, सुशील कुमार झा, राजीव कुमार, लीड बैंक अधिकारी संजय संत, गौरव, अन्य वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक एवं अधिकारीगणों ने मिलकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *