रोगियों से संवाद कर जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति

नई टिहरी : भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक, श्रीमती आराधना पटनायक, आई.ए.एस., ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) देवप्रयाग का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर यह भी निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय जनउपयोगी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।

श्रीमती पटनायक ने सीएचसी में उपस्थित आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों से जोड़ें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की निदेशक, डॉ. रश्मि पंत; विकासखण्ड देवप्रयाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉ. अंजना; तथा चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *