मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना की तैयारी

हरिद्वार। 26 अप्रैल 2025, आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना वर्ष 2025-26 की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, उरेड़ा, समुदायिक विकास, लोक निर्माण विभाग, नलकूप विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु सिंचाई आदि विभागों की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि विगत वर्ष की धनराशि के अनुसार जिला योजना 2025-26 के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाय। इस वर्ष के प्रस्तावों में नवाचार/अभिनव कार्यों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावित करने का प्रयास किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि सभी विभागों को 30 अप्रैल 2025 तक प्रस्ताव तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित कर दिये जाये, जो विभाग दिनांक 30 अप्रैल  तक प्रस्ताव नहीं देंगे, उनका जिला योजना का बजट शून्य कर दिया जायेगा।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *