युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए पुलिस ने निकाली बाइक रैली

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर उनसे नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।

रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने ऋषिकुल मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शहर क्षेत्र के विभिन्न थानों तथा चौकियों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक और स्कूटी पर सवार होकर शामिल हुए।

रैली ऋषिकुल मैदान से देवपुरा चौक, शिवमूर्ति चौक, वाल्मीकि चौक, पोस्ट ऑफिस से अपर रोड से होकर हरकी पैड़ी मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *