पुलिस कर्मियों को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात

*एसएसपी डोबाल ने अन्य पुलिस ऑफिसर्स संग किया चौकी शान्तरशाह का उद्घाटन*

*N.H.A.I. द्वारा किया गया नये चौकी भवन का निर्माण*

*हाईवे स्थित चौकी कानून एवं यातायात व्यवस्था लेकर है महत्वपूर्ण*

*पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आज विधि अनुसार पूजापाठ कर बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत चौकी शान्तरशाह के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

एसएसपी डोबाल ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

चौकी शान्तरशाह के शुभारंभ से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और विश्वास बढ़ा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जिससे अपराध नियंत्रण व यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण के पश्चात एनएचएआई द्वारा नये भवन का निर्माण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, समस्त सीओज तथा नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *