पति की प्रताड़ना से तंग महिला को पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में कराया दाखिल

जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को काउंसलिंग के उपरांत पुनर्वास केंद्र में दाखिल किया है। उक्त महिला श्रृंगार की निवासी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कोटद्वार इकाई के कार्यालय में लाया गया। टीम को उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह अपने गांव से आ रहा था। इस दौरान रास्ते में मानसिक रूप से परेशान यह महिला रोते हुए मिली।

टीम द्वारा पूछताछ के दौरान 45 वर्षीय महिला ने खुद को श्रीनगर निवासी बताते हुए कहा की वह उसका पति गांव में मजदूरी का कार्य करता है। प्रतिदिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करता है। पति की प्रताणना से तंग आकर वह लगभग एक सप्ताह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी दो -तीन दिन तक अपने किसी परिचित के यहां रुकने के उपरांत वह आत्महत्या करने के लिए जंगल की ओर जा रही थी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा तत्काल पीड़ित महिला को समझा बुझा कर तथा मेडिकल परीक्षण के उपरांत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सुरक्षा एवं संरक्षण के चलते राजकीय महिला एवं बालिका कल्याण पुनर्वास केंद्र में दाखिल कराया गया है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *