पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार,बड़ा हादसा टला

चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। हादसे के दौरान कार इतनी स्पीड में थी कि कार के आगे के दोनों टायर टूट कर अलग हो गए। वहीं, कार पैराफिट में लटकने की वजह से खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीसा डिपो के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जब तेज स्पीड से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे के टायर टूट कर कार से अलग हो गए। इस दुर्घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बाराकोट पुलिस स्टेशन प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया दुर्घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, स्थानीय निवासी सैंडी बोहरा ने बताया टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के दोनों टायर टूट कर अलग हो गए। जबकि, कार के एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बंतोली की बेटी कुसुम फर्त्याल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जेआरएफ में 99.5 अंक हासिल कर गांव में बना गौरव का माहौल।

    राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार सफलता पर गांव में हुआ भव्य सम्मान, बुजुर्गों ने फूल बरसाकर दिया आशीर्वाद। बंतोली गांव की बेटी कुसुम फर्त्याल ने राष्ट्रीय स्तर की जेआरएफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *