पेपर लीक कांड: अल्मोड़ा कांग्रेस का सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले को लेकर धरना देकर विरोध दर्ज किया। शुक्रवार को कॉंग्रेसी नगर के गाँधी पार्क में धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में सबसे अधिक पीड़ित युवा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार में युवाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। जिस तरह से पेपर लीक हो रहे हैं और भाजपा से जुड़े लोगों की इसमें संलिप्तता सामने आ रही है, उससे साफ है कि सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है। भोज ने कहा कि मुख्यमंत्री और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र साह, दीपक कुमार, अरविंद रौतेला, गोविंद मेहरा, अंबिराम आर्य, दीप डांगी, कुंदन रौतेला, नारायण पांडेय, बलवंत बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, नवाज खान, नरेंद्र बनोला, भैरव गोस्वामी, दानिश कुरैशी, रमेश भाकुनी, दीपक, इसरार अहमद, बृजेश पांडेय, राधा बिष्ट, जया जोशी, विपुल कार्की, हर्ष कनवाल, देव कनवाल, अजीत कार्की, जगदीश तिवारी, सुशील साह, दीवान सिंह, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, धीरज गैलाकोटी और शशांक माहेश्वरी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *