हाईवे किनारे महिला का जला शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। शनिवार  सुबह एक महिला का हाईवे किनारे जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर महिला की शिनाख्त के प्रयास किए किन्तु महिला की पहचान नही हो पाई है। आश्ंाका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के लिए ही उसे जलाया है। मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुर स्थित गाजीवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि यहंा हाईवे किनारे एक महिला का पूर्ण रूप से जला हुआ शव पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। आंशका जताई जा रही है है कि हत्यारों ने महिला के शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे हाईवे किनारे फेंक कर जला दिया है। जिसके कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित तमाम आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

मामले की जांच में जुटी श्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है, क्योंकि शव को बुरी तरह से जलाया गया है। पुलिस आस-पास के थानों और जिलों से भी संपर्क साधकर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अभी शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पूरी तरह जल चुका है।
पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा भी कर रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सूचना तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *