शिविर के ज़रिए निखरीं महिला कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक क्षमताएं

नगर के एक होटल में रविवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महिला विंग का एक दिवसीय संगठन श्रजन-निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने की। प्रशिक्षण शिविर में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंची सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव विष्णु शर्मा और राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कुमाऊं मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने प्रतिभागियों को संगठन निर्माण, कांग्रेस सेवादल की संरचना, ध्वज वंदन की विधि, ध्वज स्थल की बनावट, कांग्रेस और राष्ट्रीय ध्वज का महत्व, आजादी के आंदोलन में कांग्रेस सेवादल की भूमिका तथा कांग्रेस की विचारधारा और अन्य दलों की विचारधाराओं में अंतर जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर पूरे प्रदेश में निरंतर आयोजित किए जाएंगे और आने वाले समय में इनकी गति और अधिक तेज की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी द्वारा ध्वजवंदन के साथ किया गया, जिसे राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने संचालित किया। विधायक तिवारी ने कांग्रेस सेवादल की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना करते हुए वर्तमान समय में सामाजिक एकता को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और गांधीवादी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान को रेखांकित किया और देश को बांटने की साजिश कर रही शक्तियों का डटकर विरोध करने का आह्वान किया।

शिविर के समापन पर प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रशिक्षक लावण्य पंत, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष दीपा सिंह, महानगर अध्यक्ष राशि बनकोटी, महानगर उपाध्यक्ष रेनू देवी, जिला उपाध्यक्ष सरस्वती रोडिया, सेवादल के जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, प्रदेश सचिव महेश आर्य, वरिष्ठ सेवादली पारितोष जोशी, कांग्रेस नेता दीवान सिंह सतवाल, एनडी पांडे, पार्षद मधु बिष्ट समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *