सेवा कार्यों और युवाओं को जोड़ने पर संगठन का जोर

विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड की प्रान्तीय बैठक में रुद्रप्रयाग में बजरंग दल के सक्रिय युवा राहुल खन्ना को चमोली जनपद का विभाग संयोजक बनाया गया है। अन्य सदस्यों से भी दल के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया गया है। ऋषिकेश बैठक से लौटे पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के प्रान्तीय एवं अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजदूगी में संगठन के विस्तार, भविष्य की कार्ययोजनाओं, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं सेवा कार्यों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित व प्रभावी बनाना रहा है। जिसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिनमें संगठनात्मक नियुक्तियां भी शामिल थी। विशेष रूप से राहुल खन्ना को बजरंग दल चमोली का विभाग संयोजक नियुक्त किया जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ी बात है। पदाधिकारियोंने बताया कि राहुल खन्ना बीते कई वर्षों से बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनके कार्यों की विशेषता गौ-संरक्षण, आपदा राहत कार्य, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना, धर्मांतरण विरोधी गतिविधियों में सहभागिता एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाना रही है। वे न केवल संगठनात्मक गतिविधियों में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं बल्कि जनसेवा की भावना से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने समय-समय पर दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने, रक्तदान शिविर आयोजित करने और हिंदू संस्कार शालाओं के संचालन में भी योगदान दिया है। बैठक में आशुतोष नेगी को विश्व हिन्दू परिषद रुद्रप्रयाग का जिला मंत्री नियुक्त किया गया। आशुतोष

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *