सड़क दुर्घटना में एक की मौत,बच्चा गंभीर

देहरादून। शुक्रवार सुबह पांवटा साहिअ रोड पर आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी इनोवा व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी।

जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति राजुल(30) पुत्र अयूब निवासी ग्राम तिमली विकासनगर की मौत गई।वहीं, बाइक सवार एक बच्चे को विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला सहसपुर भेजा गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *