नेस्ले इंडिया और आरएस लॉजिस्टिक्स ने प्रमुख ट्रांसपोर्टरों के साथ सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

आज 15 अप्रैल, 2025 को सड़क सुरक्षा जागरूकता और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु सुरक्षा को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, नेस्ले इंडिया व आरएस लॉजिस्टिक्स के सहयोग से एक सेमिनार का होटल हयात बहादराबाद में आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में परिवहन उद्योग के कुछ नामी कम्पनी एक साथ आए, जिनमें अग्रणी ट्रांसपोर्टर भी शामिल थे, तथा देश भर में माल की सुरक्षित और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सेमिनार में पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र मेहरा, द्वारा प्रतिभाग किया गया उन्होंने यातायात अनुशासन, कानून प्रवर्तन रणनीतियों, तथा ड्राइवरों और वाहन संचालकों के बीच सुरक्षा एवं साइबर अपराध के विभिन्न पहलू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।

इस कार्यक्रम मे चालक सुरक्षा प्रोटोकॉल, बेड़ आपातकालीन प्रतिक्रिया तत्परता, तथा सुरक्षित रसद परिचालन के निर्माण में प्रौद्योगिकी की भूमिका एवं साइबर अपराध को रोकने के लिए चर्चा शामिल थी।

उक्त सेमिनार में श्री वरुण गुप्ता, निदेशक आपूर्ति श्रृंखला, नेस्ले इंडिया; नेस्ले के वितरण प्रमुख बलबीर भल्ला एंव अन्य उघोग जगत के व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने उक्त सेमिनार में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने सभी आपूर्ति श्रृंखला संपर्क बिंदुओं पर सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के सुनिश्चित करने के लिए कॉर्पोरेट्स और लॉजिस्टिक्स भागीदारों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग हेतु अपना समर्थन दिया गया।

  • Related Posts

    हरिद्वार में बनेगें बासमती राइस उत्पादन क्लसटर -मुख्य विकास अधिकारी

    हरिद्वार जिले में बासमती बाग देहरादून बासमती के क्लस्टर आधारित खेती हेतु कवायद शुरू हो गई है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा0 ललित नारायण मिश्र के…

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *