नगर निगम हरिद्वार का अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान, 17 चालान कर ₹7500 की वसूली

नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिला प्रशासन के साथ श्रीमती कुसुम चौहान, नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में कोतवाली हरिद्वार, अपर रोड, हर की पौडी से सी०सी०आर० तक संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके दौरान अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा मौके पर ही अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न किये जाने हेतु कठोर चेतावनी दी गयी।

उक्त के दौरान निगम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गयी जिसके अंतर्गत 17 चालान करते हुये रू0 7500 की धनराशि वसूली गयी। उक्त अभियान के दौरान श्रीमती कुसुम चौहान, नगर मजिस्ट्रेट, श्री ऋषभ उनियाल, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, श्री श्याम सुन्दर, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, सी०ओ० सिटी हरिद्वार, श्री धीरेन्द्र दत्त सेमवाल, सफाई निरीक्षक, नगर निगम हरिद्वार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *