श्रीनगर में महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित बहुविध सेवाएं उपलब्ध

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रामलीला ग्राउंड, श्रीनगर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. शिव मोहन शुक्ला तथा जिला नोडल अधिकारी (एनसीडी) डॉ. पारुल गोयल के निर्देशन में किया गया।

शिविर में विभिन्न रोगों की जाँच एवं परामर्श सेवाएँ प्रदान की गयीं। साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता, नशामुक्ति संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर के दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के विरुद्ध तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध संयुक्त हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

इस हस्ताक्षर अभियान में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ. सी.पी. त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. शिव मोहन शुक्ला, जिला नोडल अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुसाई, श्रीनगर क्षेत्र के पार्षदगण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *