शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए भव्य तैयारी, मंत्री जोशी ने की समीक्षा बैठक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आगामी 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध एवं भव्य रूप में पूरी की जाएं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और कृतज्ञता का भी पर्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के हर जनपद में शौर्य दिवस को सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाए तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा स्थानीय स्तर पर भी प्रभावी ढंग से तैयार की जाए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजन के हर पहलू में सम्मान, गरिमा और अनुशासन का समुचित समावेश हो और समस्त तैयारियों को एक कार्ययोजना के तहत व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाए।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव सैनिक कल्याण श्याम सिंह, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी सहित कई अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *