‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का दिया संदेश

संजू पुरोहित संपादक

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं द्वारा आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एसपी मधवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान रैली को प्रो. मधवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर गुमखाल बाजार के लिए रवाना किया गया। रैली का उद्देश्य आम जनमानस में गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान उपस्थित जनों को गंगा नदी एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। वहीं, छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वरुण कुमार ने छात्र -छात्राओं को ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह योजना गंगा संरक्षण के लिए किस प्रकार मील का पत्थर साबित हो रही है। इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का चाबुक: सड़क घेरे बैठे 52 ठेला संचालकों पर कार्रवाई, वसूला जुर्माना

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े रुख और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिल रहे निर्देशों के बाद भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और संदिग्धों के खिलाफ मोर्चा खोल…

    श्यामपुर पुलिस ने बिजनौर और स्थानीय क्षेत्र से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

    एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराते हुए दो फरार वारंटियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *