पहाड़ी महासभा का मकर संक्रांति महोत्सव 14 जनवरी को

हरिद्वार। रविवार को पहाड़ी महासभा की कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन तरुण हिमालय स्थित कार्यालय पर किया गया। बैठक में मकर संक्रांति महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
महासभा के अध्य्क्ष तरुण व्यास ने बैठक में  कार्यक्रम हेतु एक संयोजक मंडल का गठन किया जिसमे मनोज सिंह रावत को कार्यक्रम का संयोजक व अजय नेगी, दीपक पांडेय, महावीर नेगी व दीपक जखमोला को सह संयोजक बनाया गया।

बैठक में प्रतिवर्ष की तरह ही मकर संक्रांति महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संयोजक मनोज सिंह रावत ने कहा कि कार्यक्रम के लिए स्थान व अथिति सहित अन्य रूपरेखा बनाने के लिए शीघ्र ही संयोजक मंडल की बैठक बुलाई जाएगी। महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि पर्वतीय संस्कृति में महापर्व के रूप में मनाया जाने वाले मकर सक्रांति महोत्सव को इस बार भी बृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमे उत्तराखंड की लोक संस्कृति की एक झलक देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में पहाड़ के लोक नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा साथ ही खिचड़ी प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। बैठक का संचालन पहाड़ी महासभा के महामंत्री जसवंत बिस्ट ने किया।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *