बाघ हमले की घटना पर महाराज ने जताया गहरा दुःख

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गयी विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गयी विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसडीएम और डीएफओ को घटनास्थल और उसके आसपास बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए। महाराज ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं बाकी दो पिंजरे और लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल एवं समीपवर्ती क्षेत्र में लगातार गस्त कर बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी है।

कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि की राहत दी गयी है जबकि शेष 04 लाख 20 हजार की राहत राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को दी जायेगी।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *