वन संरक्षण में स्थानीय स्तर पर जागरूकता और भागीदारी अहम: वक्ता

वन चेतना केंद्र, अल्मोड़ा में हंस फाउंडेशन की वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वॉलंटियर फायर फाइटर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से पहुंचे स्वयंसेवी फायर फाइटर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रभागीय वनाधिकारी (सिविल सोयम) अल्मोड़ा प्रदीप धौलाखंडी और प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्राम स्तर पर सामूहिक सहभागिता को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सामुदायिक जागरूकता, प्रशिक्षण और आपसी समन्वय से आग की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने वन विभाग को सहयोग देने का भी आह्वान किया।

एसडीआरएफ से पंकज डंगवाल ने स्वयंसेवियों को वनाग्नि से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सतर्कता, प्राथमिक सुरक्षा तकनीकों और त्वरित प्रतिक्रिया की अहमियत पर प्रकाश डाला। इस दौरान परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तंगवान ने परियोजना की रूपरेखा और उद्देश्यों को साझा किया, जबकि संचालन परियोजना के राजनीश रावत ने किया। स्वयंसेवी फायर फाइटर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि स्थानीय स्तर पर उनकी तत्परता और सहयोग जंगलों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वक्ताओं ने माना कि इस तरह के सम्मान समारोहों से स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य युवाओं को भी वन संरक्षण कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी किशोर गोस्वामी, पूनम पंत, वन सरपंच देवेंद्र बिष्ट, दिनेश पिल्खवाल, रतन सिंह, सरस्वती भंडारी, बसंती भंडारी, ब्लाक समन्वयक अनीता कनवाल, चंद्रेश पंत, दीपक, शंकर, कमल, कैलाश, राजेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *